भारत

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में गेहूं खरीद, पीएम-कुसुम योजना और पीएम सूर्य घर योजना से संबंधित समीक्षा बैठक की

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश में गेहूं खरीद, प्रधानमंत्री-कुसुम योजना और प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के शर्मा और भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की सचिव निधि खरे भी उपस्थित रहीं। बैठक में उत्तर प्रदेश द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 22 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता के लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रतिबद्धता को दोहराया गया।

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं – पीएम कुसुम योजना, पीएम सूर्य घर योजना को प्रभावी रूप से लागू करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना है कि किसानों को अधिकतम लाभ मिले। प्रहलाद जोशी ने कहा कि पीएम-कुसुम योजना के कारण अब किसान केवल बिजली पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि वह स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा से भी खेती कर रहा है । केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 90 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान कर रही है, जिससे किसान सोलर सिस्टम को सस्ती दरों पर स्थापित कर पा रहे हैं।

बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री ने लखनऊ के बक्शी का तालाब तहसील के दुग्गौर ग्राम में पीएम-कुसुम सी-1 योजना के अंतर्गत स्थापित सौर पंप परियोजना का भी अवलोकन किया। यहाँ स्थानीय निवासी मोहम्मद अहसान अली खान ने अपने निजी 7.5 एचपी ऑन-ग्रिड पंप के लिए 11.2 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया है, जिसकी कुल लागत ₹6,23,909 है। इसमें ₹1,87,173 की राशि केंद्र सरकार और ₹3,74,345 राज्य सरकार द्वारा अनुदान स्वरूप प्रदान की गई, जबकि लाभार्थी का स्वयं का खर्च मात्र ₹62,391 रहा है।

इस संयंत्र की स्थापना के बाद से अब तक किसान द्वारा कुल 8,945 किलोवाट बिजली का उत्पादन किया गया है, जिसमें से 7,100 किलोवाट बिजली को ग्रिड में भेजा गया और शेष 1,845 किलोवाट का उपयोग सिंचाई हेतु किया गया है। इससे मोहम्मद अहसान को न केवल ऊर्जा की स्वतंत्रता मिली, बल्कि ग्रिड में बिजली बेचकर अतिरिक्त आय का स्रोत भी प्राप्त हुआ।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लखनऊ के मोहनलालगंज मंडी में गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने ई-पॉप मशीन के माध्यम से हो रही गेहूं की खरीद, सफाई और माप की प्रक्रिया को देखा। उन्होंने किसानों से बातचीत करते हुए जाना कि किस प्रकार केंद्र और राज्य सरकार द्वारा तकनीक के इस्तेमाल से उनकी फसल की बिक्री अधिक पारदर्शी, त्वरित और सुविधाजनक हो रही है। किसानों ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि अब उन्हें तौल में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होती और भुगतान की प्रक्रिया भी सुगम हो गई है, जिससे उनका भरोसा सरकारी व्यवस्था में बढ़ा है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने असम में 5 हज़ार 450 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज असम के एक दिन के दौरे के दौरान पांच हजार चार…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में मोरन बाईपास पर पूर्वोत्तर की पहली आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 3 हजार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ब्रह्मपुत्र नदी…

13 घंटे ago

कैबिनेट ने असम में एनएच-15 पर गोहपुर से नुमालीगढ़ तक 715 खंड पर 4-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी के निर्माण को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने कल असम…

16 घंटे ago

कैबिनेट ने दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के 12 जिलों में अतिरिक्तन पटरियां बिछाने की तीन परियोजनाओं को मंज़ूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने कल रेल मंत्रालय…

16 घंटे ago

कैबिनेट ने तेलंगाना में हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे पर गुडेबेलूर से महबूबनगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग -167 को 4-लेन मानक तक चौड़ा करने को मंज़ूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कल हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने तेलंगाना…

16 घंटे ago

कैबिनेट ने गुजरात में राष्ट्रीय राजमार्ग-56 के धमासिया-बिटाडा/मोवी और नासरपुर-मालोथा खंडों को चार लेन में परिवर्तित करने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने कल…

16 घंटे ago