भारत

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और बाढ़ प्रभावित लोगों के लाभ के लिए सरकार द्वारा किए गए राहत कार्यों की समीक्षा की। सर्बानंद सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ शहर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, जिसमें ग्राहम बाजार, एटी रोड, एचएस रोड, आरकेबी पथ, मनकोटा रोड, थाना चारियाली, झालुकपारा शामिल हैं। उन्होंने तेंगाखाट और हतीबंधा में तटबंध स्थलों का भी दौरा किया और उनकी समीक्षा की।

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज तेंगाखाट में बाढ़ प्रभावित लोगों के राहत शिविर का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों की स्थिति का आकलन किया, उनसे बातचीत कर भौतिक क्षति का आकलन किया। सर्बानंद सोनोवाल ने जिला आयुक्त को आश्रय शिविरों में साफ-सफाई बनाए रखने और बीमारी के प्रकोप को रोकने के उपाय लागू करने के निर्देश दिए तथा शिविरों में चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया।

सर्बानंद सोनोवाल ने अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने और राहत एवं बचाव कार्यों को तेज करने का भी निर्देश दिया। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना ने डिब्रूगढ़ लोकसभा क्षेत्र के भीतर विभिन्न स्थानों पर राहत और बचाव अभियान चलाने के लिए जिला प्रशासन के साथ मिलकर काम किया है।

बाढ़ की स्थिति के बारे में चर्चा करते हुए, सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, “यह गंभीर चिंता का विषय है, क्योंकि डिब्रूगढ़, तिनसुकिया के साथ-साथ असम के कई अन्य हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बिगड़ती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी बाढ़ की स्थिति पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की है और इस पर नियमित अपडेट ले रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकारें, दोनों इस प्राकृतिक आपदा से लड़ने और बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए एकजुट हो गई हैं। सरकार इस बाढ़ में लोगों द्वारा सामग्री के नुकसान के लिए वित्तीय राहत प्रदान करने के लिए भी कदम उठाएगी। मैंने अधिकारियों को तटबंधों की मरम्मत और निर्माण के लिए तत्काल उपाय करने का भी निर्देश दिया है।”

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ डिब्रूगढ़ एलएसी के विधायक प्रशांत फुकन, असम सरकार के मंत्री और तिनसुकिया एलएसी के विधायक तेरस गोवाला, असम पर्यटन विकास निगम (एटीडीसी) की अध्यक्ष रितुपर्णा बरुआ, जिला आयुक्त बिक्रम कैरी, डिब्रूगढ़ नगर निगम (डीएमसी) के महापौर सैकत पात्रा, डीएमसी के उप महापौर और डिब्रूगढ़ भाजपा के जिला अध्यक्ष उज्ज्वल कश्यप आदि मौजूद थे।

Editor

Recent Posts

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के इस सुस्थापित रुख को दोहराया है कि सभी मुद्दों…

6 घंटे ago

बैंकर्स बुक्स साक्ष्य अधिनियम, 2026, 1 अक्टूबर से लागू होगा

सरकार बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र को मजबूत करने, कारोबार में आसानी को बढ़ावा देने और…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर…

8 घंटे ago

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 80 लाख से अधिक एचपीवी वैक्सीन की खुराकें दी गईं

भारत ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की…

10 घंटे ago

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच पहुंचे

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच गए…

10 घंटे ago