बिज़नेस

वित्तीय वर्ष 2025 की पहली तिमाही में कैप्टिव एवं वाणिज्यिक कोयला खदानों से कोयला उत्पादन में 35 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई

कोयला मंत्रालय ने चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही यानी 1 अप्रैल 2024 से लेकर 30 जून 2024 की अवधि में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में कैप्टिव एवं वाणिज्यिक कोयला ब्लॉकों से कोयला उत्पादन और ढुलाई में उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की है।

कोयले का उत्पादन वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 35 प्रतिशत बढ़कर वित्तीय वर्ष 2024 की पहली तिमाही में 29.26 एमटी से बढ़कर वित्तीय वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 39.53 एमटी हो गया है। इसी तरह, ढुलाई में भी वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 34.25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह वित्तीय वर्ष 2024 की पहली तिमाही में 34.07 एमटी से बढ़कर वित्तीय वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 45.68 एमटी हो गई है। कोयले के उत्पादन एवं वितरण की स्थिति इस प्रकार है:

कोयले का उत्पादन:

विद्युत क्षेत्र: विद्युत क्षेत्र के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जो पिछले वर्ष की पहली तिमाही में 25.02 मिलियन टन (एमटी) से बढ़कर इस वर्ष की पहली तिमाही में 30.16 मीट्रिक टन हो गई है और यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 20.5 प्रतिशत की वृद्धि है।
गैर-विनियमित क्षेत्र (एनआरएस): एनआरएस से होने वाले उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है, जो पिछले वर्ष की पहली तिमाही में 1.44 एमटी से बढ़कर इस वर्ष की पहली तिमाही में 2.55 एमटी हो गया है और यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 77 प्रतिशत की वृद्धि है।
कोयले की बिक्री: कोयला खदानों की बिक्री से उत्पादन में प्रभावशाली वृद्धि हुई है, जो पिछले वर्ष की पहली तिमाही में 2.80 एमटी से बढ़कर इस वर्ष की पहली तिमाही में 6.81 एमटी हो गया है और यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 143 प्रतिशत की वृद्धि है।

कोयले की ढुलाई:

विद्युत क्षेत्र: विद्युत क्षेत्र को होने वाली ढुलाई पिछले वर्ष की पहली तिमाही में 28.90 एमटी से बढ़कर इस वर्ष की पहली तिमाही में 35.65 एमटी हो गई और यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 23.3 प्रतिशत की वृद्धि है।
गैर-विनियमित क्षेत्र: एनआरएस को होने वाली ढुलाई पिछले वर्ष की पहली तिमाही में 1.66 एमटी से बढ़कर इस वर्ष की पहली तिमाही में 2.38 एमटी हो गई, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 43.4 प्रतिशत की वृद्धि है।
कोयले की बिक्री: कोयले की बिक्री के लिए ढुलाई पिछले वर्ष की पहली तिमाही में 3.51 एमटी से बढ़कर इस वर्ष की पहली तिमाही में 7.64 एमटी हो गई, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 117.67 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि है।

कोयला मंत्रालय कोयला कंपनियों और उद्योग जगत के भागीदारों सहित सभी हितधारकों के महत्वपूर्ण समर्थन तथा अथक प्रयासों की सराहना करता है। कोयला मंत्रालय कोयला ब्लॉक के सभी आवंटियों को चुनौतियों से निपटने और उनके संचालन को अधिकतम स्तर पर ले जाने में सहायता करने के प्रति दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। मंत्रालय का प्राथमिक लक्ष्य कोयला उत्पादन को उल्लेखनीय रूप से बढ़ावा देना है ताकि हमारे राष्ट्र की बढ़ती ऊर्जा संबंधी जरूरतों को पूरा करने हेतु निरंतर एवं भरोसेमंद आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। सहयोगात्मक प्रयासों और लक्षित समर्थन के जरिए, मंत्रालय का लक्ष्य कोयला क्षेत्र में दक्षता, स्थिरता और उत्पादन को बढ़ाना है।

Editor

Recent Posts

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशाखापट्टनम में 31वें सीआईआई साझेदारी शिखर सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित सीआईआई साझेदारी शिखर…

2 घंटे ago

भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति 2026 में भाग लेने के लिए भारतीय सैन्‍य दल रवाना

12वें भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति 2026 में भाग लेने के लिए भारतीय सशस्त्र…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कर्नाटक के बेंगलुरु में प्रशांति कुटीरम् के स्वर्ण जयंती समारोह…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज कर्नाटका में बेंगलुरु-मंगलुरु-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटका में बेंगलुरु-मंगलुरु-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज कर्नाटका में 15 हजार 600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कर्नाटक के बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की…

6 घंटे ago

CCPA ने यात्रा से पहले ‘ट्रिप फीचर’ के लिए ओला पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया; प्लेटफॉर्म को इस प्रथा को बंद करने का निर्देश दिया

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ओला का संचालन करने वाली एएनआई टेक्नोलॉजीज…

6 घंटे ago