भारत

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ में बाढ़ और कटाव प्रभावित इलाकों का दौरा किया

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ जिले के बालीजान, छबुआ में बाढ़ और कटाव से प्रभावित इलाकों का दौरा किया, जहाँ उन्होंने स्थानीय निवासियों से बातचीत की और मौके पर स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने तिनसुकिया जिले के कोर्डोईगुड़ी इलाके का भी दौरा किया, जहाँ उन्होंने बाढ़ से हुई तबाही का आकलन किया।

अपने दौरे के दौरान, केंद्रीय मंत्री ने बाढ़ के मद्देनज़र उठाए जा रहे एहतियाती कदमों और नदी तट कटाव को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की। इस अवसर पर वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे, जिन्होंने राहत और पुनर्वास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। सर्बानंद सोनोवाल के साथ असम सरकार के जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका भी मौजूद थे।

समय पर सहायता के महत्व को रेखांकित करते हुए, सर्बानंद सोनोवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित समुदायों के लिए राहत और पुनर्वास कार्य बिना किसी रुकावट के जारी रखे जाएं।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

22 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

22 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

2 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

2 दिन ago