भारत

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-केंद्र सरकार ने पिछले दस वर्षों में न्यूनतम समर्थन मूल्य में लगभग तीन गुना वृद्धि की

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि केन्द्र ने न्यूनतम समर्थन मूल्य में लगभग तीन गुना वृद्धि की है। आज लोकसभा में एक पूरक प्रश्न के उत्तर में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान चावल का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य एक हजार 310 रुपये प्रति क्विंटल था, जिसे बढ़ाकर दो हजार तीन सौ रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

इस सरकार ने लागत पर 50 प्रसेंट लाभ तय करके न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया है और मैं माननीय अध्‍यक्ष महोदय को दिखाना चाहता हूं आप एमएसपी की बात कर रहे हैं। धान का एमएसपी जब उद्धव की सरकार थी तो 1310 रुपए था बढ़ाकर 2300 रूपए क्विंटल किया तो नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने किया।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ज्वार का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य डेढ़ हजार रुपये प्रति क्विंटल था, जिसे बढ़ाकर तीन हजार 371 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। बाजरे की कीमत एक हजार दो सौ पचास रुपये से बढ़ाकर दो हजार छह सौ पच्चीस रुपये प्रति क्विंटल और रागी की कीमत डेढ़ हजार रुपये से बढ़ाकर चार हजार 269 रुपये प्रति क्विंटल की गई है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

2 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

2 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

2 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

2 घंटे ago