भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार 2024 प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार 2024 प्रदान किए। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन पुरस्कारों का दूरगामी सामाजिक महत्व है। इनका अनुकरण करके अन्य व्यक्ति और संस्थाएं दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस की थीम ‘समावेशी और टिकाऊ भविष्य के लिए दिव्यांगजनों के नेतृत्व को बढ़ावा’ के बारे में चर्चा करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि दिव्यांगजनों के बीच उद्यमशीलता को बढ़ावा देने, उनके कौशल का विकास करने, रोजगार प्रदान करने, उनके उत्पादों की खरीद और विपणन सुविधाएं प्रदान करने से उनकी नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि पूरी मानवता को कुछ ऐसा करना चाहिए, ताकि दिव्यांगजन खुद को सहज और समान महसूस कर सकें। उन्हें हर तरह से बाधा मुक्त वातावरण उपलब्ध कराना समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए। सही मायनों में वही समाज संवेदनशील कहा जा सकता है जिसमें दिव्यांगजनों को समान सुविधाएं और अवसर मिलें।

राष्ट्रपति ने कहा कि दिव्यांग होना किसी भी तरह की कमी नहीं है। यह एक विशेष स्थिति है। दिव्यांगजनों को समानुभूति की जरूरत है, सहानुभूति की नहीं, संवेदनशीलता की जरूरत है, दया की नहीं, उन्हें स्वाभाविक स्नेह की जरूरत है, विशेष ध्यान की नहीं। समाज को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दिव्यांगजन समाज के अन्य सदस्यों के साथ समानता, गरिमा और सम्मान का अनुभव करें।

राष्ट्रपति ने कहा कि किसी भी अन्य व्यक्ति की तरह काम करने का अवसर दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास और सार्थक जीवन जीने की भावना पैदा करता है। इस प्रकार, रोजगार, उद्यम और आर्थिक सशक्तिकरण के माध्यम से उनके जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है।

Editor

Recent Posts

पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण भारत ने किया राजकोषीय नीति में बदलाव: स्टैंडर्ड एंड पूअर्स

पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण उत्पन्न वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच घरेलू विकास और आर्थिक स्थिरता…

6 घंटे ago

अब तक 23 राज्यों/संघराज्य क्षेत्रों में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य पूर्ण

जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का क्षेत्रीय…

6 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उच्चस्तरीय कृषि समीक्षा बैठक में खरीफ 2026 के लिए देशभर की तैयारियों की गहन समीक्षा की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन, में उच्चस्तरीय…

6 घंटे ago

सरकार ने औषधि नियम, 1945 में संशोधन किया; छोटे गांवों में खांसी की दवाइयों की बिक्री पर दी गई छूट वापस ली गई

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राजपत्र अधिसूचना जीएसआर 927 (ई) दिनांक 29 दिसंबर 2025…

6 घंटे ago

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा के मद्देनजर सरकार ने लगाई 22 जून तक टेलीग्राम ऐप पर रोक

21 जून को निर्धारित राष्ट्रीय प्रवेश और पात्रता परीक्षा-नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा को देखते…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ स्लोवाकिया के व्यापार और उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ स्लोवाकिया के व्यापार और…

11 घंटे ago