केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि केन्द्र ने न्यूनतम समर्थन मूल्य में लगभग तीन गुना वृद्धि की है। आज लोकसभा में एक पूरक प्रश्न के उत्तर में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान चावल का न्यूनतम समर्थन मूल्य एक हजार 310 रुपये प्रति क्विंटल था, जिसे बढ़ाकर दो हजार तीन सौ रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
इस सरकार ने लागत पर 50 प्रसेंट लाभ तय करके न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया है और मैं माननीय अध्यक्ष महोदय को दिखाना चाहता हूं आप एमएसपी की बात कर रहे हैं। धान का एमएसपी जब उद्धव की सरकार थी तो 1310 रुपए था बढ़ाकर 2300 रूपए क्विंटल किया तो नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने किया।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ज्वार का न्यूनतम समर्थन मूल्य डेढ़ हजार रुपये प्रति क्विंटल था, जिसे बढ़ाकर तीन हजार 371 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। बाजरे की कीमत एक हजार दो सौ पचास रुपये से बढ़ाकर दो हजार छह सौ पच्चीस रुपये प्रति क्विंटल और रागी की कीमत डेढ़ हजार रुपये से बढ़ाकर चार हजार 269 रुपये प्रति क्विंटल की गई है।
देश में इस वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…
आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे…
भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…
स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…