भारत

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जियो पारसी स्कीम पोर्टल लांच किया

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज जियो पारसी स्कीम पोर्टल लांच किया। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन, एनवीएम के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष केरसी कैखुशरू देबू तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए, किरेन रिजिजू ने पारसी समुदाय की समृद्ध विरासत तथा संस्कृति पर जोर दिया तथा इसकी जनसंख्या में गिरावट को रोकने के लिए समुदाय की चिंता को रेखांकित किया। किरेन रिजिजू ने कहा कि इस विशिष्ट स्कीम के रूप में सरकार के उपाय से भविष्य में इस समुदाय को और अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। उन्होंने पात्र पारसी दंपतियों से अनुरोध किया कि वे इस स्कीम का लाभ उठायें और एक मजबूत समुदाय का निर्माण करें तथा एक सुदृढ़ राष्ट्र के निर्माण में सरकार की सहायता करें।

किरेन रिजिजू ने कहा कि इस अनूठी स्कीम के लिए यह वेब पोर्टल अधिक से अधिक पारसी जोड़ों को इसका लाभ उठाने में सक्षम बनाएगा। यह पोर्टल उन्हें ऑनलाइन आवेदन करने, अपने आवेदन की स्थिति की जांच करने और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) मोड के माध्यम से ऑनलाइन वित्तीय सहायता प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा।

जियो पारसी स्कीम अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित एक अनूठी केंद्रीय क्षेत्र योजना है जिसका उद्देश्य वैज्ञानिक प्रोटोकॉल तथा संरचित युक्तियो को अपना कर पारसी आबादी की घटती प्रवृत्ति को रोकना तथा उनकी जनसंख्या को स्थिर करना है। यह स्कीम पारसी दंपतियों को मानक चिकित्सा प्रोटोकॉल के तहत चिकित्सा उपचार और बच्चों की देखभाल तथा आश्रित बुजुर्गों की सहायता के लिए वित्तीय मदद प्रदान करती है।

अपनी शुरुआत से लेकर अब तक, इस स्कीम ने 400 से अधिक पारसी बच्चों को सहायता उपलब्ध कराई है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से पश्चिम एशिया पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान…

7 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…

8 घंटे ago

स्मार्ट पुलिस क्षमताओं को सशक्त करने के लिए टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (C-DOT) ने दिल्ली पुलिस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…

8 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने आर के विश्वविद्यालय, राजकोट में “विकसित भारत युवा संवाद” को संबोधित किया

राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…

8 घंटे ago

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

11 घंटे ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

11 घंटे ago