भारत

केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी ने आज भुवनेश्वर में केंद्रीय टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र (CTTC) का दौरा किया

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री जीतन राम मांझी ने आज भुवनेश्वर में केंद्रीय टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र (सीटीटीसी) का दौरा किया। सीटीटीसी एमएसएमई मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय है, जिसे मंत्रालय के तहत अन्य सभी प्रौद्योगिकी केंद्रों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इसके बाद उन्होंने भुवनेश्वर में मंचेश्वर औद्योगिक एस्टेट में फार्मास्युटिकल क्लस्टर का दौरा किया, जो एमएसएमई मंत्रालय की एमएसई-सीडीपी योजना के तहत स्थापित एक सामान्य सुविधा केंद्र (सीएफसी) है।

केंद्रीय मंत्री मांझी के साथ अपर सचिव एवं विकास आयुक्त (एमएसएमई) डॉ. रजनीश (आईएएस); अपर विकास आयुक्त (एमएसएमई) सुधा केशरी (आईईएस); ओडिशा सरकार के उद्योग निदेशक डी. प्रशांत कुमार रेड्डी (आईएएस); विकास आयुक्त (एमएसएमई) कार्यालय के निदेशक मिलिंद धर्मराव रामटेके (आईएएस) भी थे। इस यात्रा के दौरान मंत्रालय के अन्य अधिकारी और सीटीटीसी के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री मांझी को इस यात्रा के दौरान सीटीटीसी के महाप्रबंधक एल. राजशेखर ने सीटीटीसी, इसकी प्रमुख पहलों और उल्लेखनीय उपलब्धियों पर एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी। जीतन राम मांझी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सीटीटीसी परिसर का विस्तृत भ्रमण किया, वहां चल रही पहलों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने युवा प्रशिक्षुओं से भी बातचीत की। जीतन राम मांझी ने उनकी प्रशंसा की और प्रदर्शित प्रतिभा तथा नवाचार से विशेष रूप से प्रभावित हुए।

सीटीटीसी कई प्रतिष्ठित ग्राहकों को अपनी सेवाएं प्रदान करता है। इनमें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), वैमानिकी विकास एजेंसी (एडीए), रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और टाटा मोटर्स लिमिटेड शामिल हैं। इसने चंद्रयान-3 (इसरो) और एलसीए-तेजस परियोजना (एडीए) के लिए महत्वपूर्ण घटकों का निर्माण करके भारत के एयरोस्पेस मिशनों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सीटीटीसी वर्तमान में आगामी गगनयान मिशन के लिए घटकों का निर्माण कर रहा है।

जीतन राम मांझी ने भुवनेश्वर के मंचेश्वर औद्योगिक एस्टेट में फार्मास्युटिकल क्लस्टर (सीएफसी) का भी दौरा किया, जिसे मंत्रालय की एमएसई-सीडीपी योजना के तहत स्थापित किया गया है। यह ओडिशा सरकार द्वारा समर्थित है, जिसका उद्देश्य भुवनेश्वर और कटक क्षेत्र में फार्मास्युटिकल विनिर्माण क्षेत्र की सेवा करना है। उत्कल फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (यूपीएमए) इस परियोजना के लिए विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) है।

सीएफसी ने सदस्य एमएसएमई को अपनी उत्पादन गुणवत्ता बढ़ाने, निर्यात की तैयारी तेज करने और बाहरी परीक्षण प्रयोगशालाओं पर अपनी निर्भरता कम करने में मदद की है। सीएफसी एमएसएमई इकाइयों को उन्नत परीक्षण, गुणवत्ता आश्वासन, अनुसंधान और विनियामक सहायता और प्रशिक्षण सेवाओं सहित कई प्रकार की सेवाएं प्रदान करता है। जीतन राम मांझी ने यूपीएमए के प्रयासों की प्रशंसा की और इस क्षेत्र में दवा निर्माण आधार को मजबूत करने में सीएफसी की भूमिका को सराहनीय बताया।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

11 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

11 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

12 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

12 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

14 घंटे ago