भारत

संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (द्वितीय), 2024 का अंतिम परिणाम घोषित किया

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (द्वितीय), 2024 और रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा लिए गए साक्षात्कारों के आधार पर निम्नलिखित 574 (*510 पुरुष + ^64 महिलाएं) उम्मीदवारों की मेरिट के अनुसार सूची जारी की गई है, जो निम्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम रूप से योग्य घोषित किए गए हैं:(i) ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए), चेन्नई में 122वां शॉर्ट सर्विस कमीशन कोर्स (गैर-तकनीकी) (यूपीएससी)- पुरुषों के लिए, तथा (ii) ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए), चेन्नई में 36वां शॉर्ट सर्विस कमीशन महिला (गैर-तकनीकी) (यूपीएससी) कोर्स। दोनों पाठ्यक्रम अक्टूबर 2025 से प्रारंभ होंगे। 122वें अल्प सेवा कमीशन पाठ्यक्रम (एनटी) (यूपीएससी) (पुरुषों के लिए) की सूची में उन उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं,जिन्हें पहले इसी परीक्षा के परिणाम के आधार पर भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून, भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला, केरल और वायु सेना अकादमी, हैदराबाद (उड़ान-पूर्व) प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए अनुशंसित किया गया था।

सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, (I) 122वें शॉर्ट सर्विस कमीशन कोर्स (एनटी) (यूपीएससी) (पुरुषों के लिए) के लिए रिक्तियों की संख्या 276 है और (II) 36वें शॉर्ट सर्विस कमीशन महिला (गैर-तकनीकी) (यूपीएससी) कोर्स के लिए 19 है।

उम्मीदवारों के चिकित्सा परीक्षण के परिणामों को मेरिट सूची तैयार करने में ध्यान में नहीं लिया गया है। सभी उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अस्थायी है। इन उम्मीदवारों की जन्म तिथि और शैक्षिक योग्यता का सत्यापन सेना मुख्यालय द्वारा किया जाएगा।

उम्मीदवार परिणामों के बारे में जानकारी यूपीएससी की वेबसाइट http://www.upsc.gov.in पर भी प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, अंतिम परिणाम घोषित होने के 15 दिनों के भीतर उम्मीदवारों के अंक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे और 30 दिनों तक उपलब्ध रहेंगे।

आयोग की वेबसाइट पर गैर-अनुशंसित उम्मीदवारों के स्कोर और अन्य विवरणों के प्रकटीकरण की योजना भी उपलब्ध है। ऐसे उम्मीदवार अपने अंक डाउनलोड करते समय इस विकल्प का लाभ उठा सकते हैं।

संघ लोक सेवा आयोग के परिसर में परीक्षा हॉल भवन के पास एक सुविधा काउंटर है। उम्मीदवार कार्यदिवसों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच व्यक्तिगत रूप से या टेलीफोन नंबर 011-23385271, 011-23381125 और 011-23098543 पर संपर्क करके अपनी परीक्षा के संबंध में कोई जानकारी या स्पष्टीकरण प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार आईएमए/ओटीए कोर्स के लिए टेलीफोन नंबर 011-26175473 पर संपर्क कर सकते हैं या Joinindianarmy.nic.in पर जानकारी ले सकते हैं; आईएनए कोर्स के लिए 011-23010097 / ईमेल: officer-navy[at]nic[dot]in या Joinindiannavy.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं; और एएफए कोर्स के लिए 011-23010231 (एक्सटेंशन 7645 / 7646 / 7610) पर संपर्क कर सकते हैं या www.careerindianairforce.cdac.in पर जा सकते हैं।

Editor

Recent Posts

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन किए

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश सरकार और नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल बुद्धिस्ट…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत रत्न श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न और पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी…

10 घंटे ago

प्रकाश पर्व दीपावली देश-विदेश में धार्मिक उत्साह और उमंग के साथ मनाई जा रही है

ज्योतिपर्व दीपावली आज धार्मिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व…

13 घंटे ago

पोलैंड के क्राकोव में एक व्यस्त बाजार में गोलीबारी में 6 लोगों की मौत, 15 घायल

पोलैंड के क्राको शहर में कल गोलीबारी की घटना में 6 लोगों की मौत हो…

13 घंटे ago

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी

रोशनी का त्योहार दीपावली देश-विदेश में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।…

13 घंटे ago