केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज तमिलनाडु के श्रीपेरम्बुदूर में जेटवर्क इलेक्ट्रॉनिक्स के नये परिसर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इलेक्ट्रॉनिक्स, संचार और डिजिटल बुनियादी ढांचे सहित सभी मोर्चों पर देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत, विश्व में दूसरा सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यातक है। इससे पहले चेन्नई हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केन्द्र सरकार तमिलनाडु में निवेश को बढ़ावा दे रही है।
अश्विनी वैष्णव थैयूर भी जाएंगे, जहां हापरलूप ट्रेन परियोजना का परीक्षण किया जा रहा है। यहां वे परियोजना दल के सदस्यों से बातचीत करेंगे। शाम को वे अडयार में आईआईटी मद्रास परिसर जाएंगे और नवाचार केन्द्र देखेंगे। अश्विनी वैष्णव रिड्यूज्ड इंस्ट्रक्शन सैट कम्प्यूटर सेन्टर भी जाएंगे।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…
भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…
एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…
वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…