भारत

महाराष्‍ट्र लोक सेवा आयोग के माध्‍यम से सभी प्रतियोगी परीक्षाएं अब मराठी भाषा में भी होंगी

महाराष्‍ट्र लोक सेवा आयोग के माध्‍यम से सभी प्रतियोगी परीक्षाएं अब मराठी भाषा में भी होंगी। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस ने विधानसभा में शिवसेना-उद्धव बाल ठाकरे विधायक मिलिन्‍द नर्वेकर द्वारा पूछे गये प्रश्‍न के उत्‍तर में यह घोषणा की।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि तकनीकी भाषाओं की परीक्षाएं पहले से ही मराठी और अंग्रेजी में दोनों भाषाओं में आयोजित की जाती हैं। भले ही वर्तमान में तांत्रिक विषयों के पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध न हों, लेकिन नई शिक्षा नीति हमें मराठी में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम संचालित करने की अनुमति देती है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा,”एमपीएससी के साथ मिलकर एक समय सीमा तय की जाएगी और ये परीक्षाएं मराठी में भी आयोजित की जाएंगी।” इस निर्णायक कदम से मराठी भाषी छात्रों को मदद मिलने की उम्मीद है, जो केवल अंग्रेजी में आयोजित परीक्षाओं से जूझते हैं।

Editor

Recent Posts

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

6 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

6 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

6 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…

6 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में ICSI के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…

6 घंटे ago

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

10 घंटे ago