चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने दोहराया है कि भारत की परमाणु क्षमता की विशिष्टता ‘पहले उपयोग न करने और बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई’ के सिद्धांत पर आधारित है। जनरल अनिल चौहान ने आज यानी 26 जून, 2024 को नई दिल्ली में सेंटर फॉर एयर पावर स्टडीज – आईआईएसएस सेमिनार द्वारा आयोजित एक संगोष्ठी में ‘परमाणु रणनीति: समकालीन विकास और भविष्य की संभावनाएं’ विषय पर मुख्य भाषण दे रहे थे।
अपने संबोधन में, जनरल अनिल चौहान ने पारंपरिक युद्ध करने के तरीकों की बदलती प्रकृति और उनकी विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि परमाणु हथियारों से होने वाला खतरा एक बार फिर भू-राजनीतिक परिदृश्य में केंद्रीय भूमिका में आ गया है।
सीडीएस ने गहन विचार, नए सिद्धांतों के विकास, निवारण की पुनःकल्पना और परमाणु C4I2SR (कमांड, नियंत्रण, संचार, कंप्यूटर, खुफिया जानकारी, सूचना, निगरानी और टोह) बुनियादी ढांचे की सुरक्षा की आवश्यकता पर बल दिया।
जनरल अनिल चौहान ने इस संगोष्ठी में एशियन डिफेंस रिव्यू 2024 ‘उभरती हुई प्रौद्योगिकियां और भारत के लिए खतरों के बदलते आयाम’ भी जारी किया।
सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…
अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…
भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…
देश में इस वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…
आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे…