संयुक्त राष्ट्र ने इज़राइल और हमास को सशस्त्र संघर्षों के दौरान बच्चों के खिलाफ अपराध करने वाले देशों और संगठनों की अपनी वार्षिक “शर्मिंदगी सूची” में शामिल किया है। यह पहला मौका है जब इज़राइल और हमास को इस सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में रूस, इस्लामिक स्टेट, अलकायदा, बोको हराम, अफगानिस्तान, इराक, म्यांमार, सोमालिया, यमन और सीरिया जैसे देश पहले से ही शामिल हैं।
इजराइल इस सूची में शामिल किये जाने वाला पहला लोकतांत्रिक देश है। यह निर्णय सशस्त्र संघर्ष के दौरान बच्चों के अधिकारों के उल्लंघन को देखते हुए लिया गया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस निर्णय पर तीखी प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि इजरायल की सेना दुनिया में सबसे नैतिक सेना है और संयुक्त राष्ट्र का भ्रमित करने वाला यह निर्णय इस तथ्य को नहीं बदल सकता।
भारतीय नौसेना ने आज मुंबई स्थित नौसैनिक शिपयार्ड में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी…
भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने…
देश के आईटीआई इकोसिस्टम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधान मंत्री कौशल और रोजगार…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम…
भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…