संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतेरश ने बांग्लादेश पर बढ़ती हिंसा पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सभी अल्पसंख्यकों को सुरक्षित महसूस करना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र बांग्लादेश में हाल की हिंसा पर चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि बहुसंख्यक समुदाय से संबंध नहीं रखने वाले लोगों की रक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मोहम्मद युनुस की अंतरिम सरकार प्रत्येक बांग्लादेशी को सुरक्षित रखने के लिए कार्य करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पिछले वर्ष अगस्त महीने में बर्खास्तगी के बाद राजनीतिक अशांति बढ़ने के बाद हिंसा में बढ़ोतरी हुई है। इस महीने की शुरूआत में इंकलाब मंच के प्रवक्ता युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या ने तनाव को और बढ़ा दिया है। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क ने पिछले सप्ताह शांति का आह्वान किया।
संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…
अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…
जी-7 देशों ने बढ़ती तेल और डीजल की कीमतों को कम करने के लिए बड़ा…
भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…
भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…
मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…