भारत ने अफगानिस्तान को निरंतर मानवीय सहायता और स्वास्थ्य सेवा सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा ने पिछले सप्ताह भारत दौरे पर आए अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री मौलवी नूर जलाल जलाली के साथ हुई द्विपक्षीय बैठक के दौरान यह बात कही। विदेश मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस बैठक के दौरान कैंसर की दवाओं और टीकों का प्रतिकात्मक हस्तांतरण किया गया। अफगानिस्तान की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए भारत से दवाईयों, टीकों और और 128-स्लाइस सीटी स्कैनर की एक बड़ी खेप अफगानिस्तान भेजी जा रही है। अफगानिस्तान के मंत्री 16 से 21 दिसम्बर तक भारत के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने नई दिल्ली में पारंपरिक चिकित्सा पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के दूसरे वैश्विक शिखर सम्मेलन में भी भाग लिया।
नीति आयोग के ‘फ्रंटियर टेक हब’ ने 14 अक्टूबर 2026 को ‘डेटा सेंटर मूल्यांकन फ्रेमवर्क’…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…
रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…
भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…
मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त…