insamachar

आज की ताजा खबर

United States and Iran carried out attacks against each other near the Strait of Hormuz
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका और ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक-दूसरे पर हमले किये

अमरीका और ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक-दूसरे पर हमले किये हैं। इससे मौजूदा संघर्षविराम और कमजोर हो गया है। अमरीका-ईरान संघर्षविराम अब लगभग फिर से सीधे सैन्य टकराव में बदल चुका है। होर्मुज़ जलडमरूमध्‍य के पास वाणिज्यिक जहाज़ों को निशाना बना रहे ईरान के चार ड्रोन को अमरीका ने मार गिराया। इसके जवाब में ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया है कि उन्होंने एक अमरीकी सैन्य अड्डे पर हमला किया है। इस बीच, इस्राएली सेना ने लेबनान में अप्रैल में लागू हुए संघर्षविराम के बाद अब तक का सबसे बड़ा निकासी आदेश जारी किया है। इसमें ज़हरानी नदी के दक्षिण में रहने वाले सभी नागरिकों को तुरंत उत्तर की ओर जाने को कहा गया है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मंगलवार को हुए हमलों में 31 लोगों की मौत हो गई तथा 40 लोग घायल हुए हैं। उधर, दोहा में जारी शांति वार्ता का उद्देश्य मौजूदा संघर्ष को समाप्त करना और होर्मुज़ जल डमरू मध्‍य को दोबारा खोलना है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *