भारत

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की आतंकवाद निगरानी टीम ने लाल किले के पास कार विस्फोट के लिए अलकायदा को जिम्मेदार ठहराया

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की आतंकवाद निगरानी टीम ने दिल्ली के लाल किले के पास हुए घातक आत्मघाती कार विस्फोट के लिए भारतीय उपमहाद्वीप में अलकायदा-ए-कायदा-ए-हिंद यानी एक्‍यूआईएस को जिम्मेदार ठहराया है। इस हमले में 11 लोगों की मौत हुई थी।

सुरक्षा परिषद की आतंकवाद संबंधी विश्लेषणात्मक सहायता और प्रतिबंध निगरानी टीम की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष नवंबर में हुए इस हमले की आधिकारिक तौर पर जिम्मेदारी एक्‍यूआईएस की मानी गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि एक्‍यूआईएस एक बिखरे हुए संगठन से विकसित होकर क्षेत्रीय आतंकवादी संगठन बन गया है। संगठन बड़े समूहों के बजाय छोटे और अलग-अलग गुटों के जरिए काम कर रहा है तथा उसने अपने लॉजिस्टिक और वित्तीय नेटवर्क मजबूत किए हैं।

रिपोर्ट में यह भी चेतावनी दी गई है कि एक्‍यूआईएस बांग्लादेश का इस्तेमाल वहां अपने आतंकी सेल स्थापित करने के लिए करने की कोशिश कर रहा है। टीम ने दक्षिण एशिया में आतंकवादी खतरों के बढ़ने की आशंका जताई है।

इससे पहले फरवरी में जारी टीम की एक रिपोर्ट में लाल किले के पास हुए हमले को जैश-ए-मोहम्मद से जोड़ा गया था। नई रिपोर्ट में सीधे तौर पर एक्‍यूआईएस को हमले के लिए जिम्मेदार बताया गया है।

एक्‍यूआईएस की स्थापना वर्ष 2014 में अलकायदा के तत्कालीन प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी ने की थी।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

8 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

8 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

8 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

8 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

8 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

8 घंटे ago