उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज के महाकुम्भ क्षेत्र को आज से वाहन रहित क्षेत्र घोषित किया है। यह फैसला 29 जनवरी को आगामी अमृत स्थान मौनी अमावस्या के अवसर पर संभावित भीड़ के सुचारू प्रबंधन के लिए लिया गया है। एकीकृत नियंत्रण और कमान केंद्र को भीड़ पर नजर रखने तथा संगम पर अत्यधिक श्रद्धालुओं के जुटने पर नियंत्रण के लिए सक्रिय किया गया है। किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए अधिक भीड-भाड वाले क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई दल तैनात किए गए हैं।
महाकुंभ में भाग लेने के लिए गृह मंत्री अमित शाह आज प्रयागराज जाएंगे। वे गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में डुबकी भी लगाएंगे। गृह मंत्री का पुरी और द्वारका के शंकराचार्य सहित कई संतों से मिलने का भी कार्यक्रम है।
संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…
अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…
जी-7 देशों ने बढ़ती तेल और डीजल की कीमतों को कम करने के लिए बड़ा…
भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…
भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…
मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…