बिज़नेस

ग्रीस में हुई UPI की शुरुआत; यूरोबैंक में हुए लॉन्चिंग कार्यक्रम में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हिस्सा लिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एथेंस में यूरोबैंक के मुख्यालय में यूरोबैंक और एनआईपीएल की साझेदारी के तहत यूपीआई सेवाओं के लाइव प्रदर्शन को देखा। इस मौके पर उनके साथ यूरोबैंक के सीईओ फोकियन कारावियास और फेयरफैक्स डिजिटल सर्विसेज के सीईओ संजय तुगनायत भी मौजूद थे। यह घटना भारत के डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम के वैश्विक विस्तार में एक और अहम पड़ाव है।

पीयूष गोयल दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने और व्यावसायिक भागीदारी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ग्रीस की यात्रा पर पहुंचे वरिष्ठ बिजनेस लीडर्स और अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

पीयूष गोयल ने कहा कि यह लॉन्च भारत के डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम के वैश्विक विस्तार में एक और अहम पड़ाव है। उन्होंने कहा कि ग्रीस में यूपीआई के शुरू होने से, योग्य ग्राहक तुरंत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं। साथ ही, पैसे हस्तांतरित करने के पारंपरिक तरीकों की तुलना में लेनदेन की लागत भी बहुत कम हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि यूपीआई को दुनिया भर में मिल रही स्वीकार्यता और अपनाए जाने की प्रक्रिया, माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस विजन में भरोसे को दिखाती है, जिसका उद्देश्य प्रौद्योगिकी-आधारित समाधान बनाना है। ये समाधान सीमाओं से परे वैल्यू बनाते हैं और साझा विकास व समृद्धि के लिए भागीदारी को मजबूत करते हैं।

पीयूष गोयल की यात्रा के दौरान कई उच्च स्तरीय बैठकें हुईं, जिनमें भारत और ग्रीस के बीच आर्थिक संबंधों को मज़बूत करने की साझा प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत एथेंस के होटल ग्रांडे ब्रेटेन में यूरोबैंक की लीडरशिप टीम के साथ एक बैठक से हुई। बातचीत में मुख्य रूप से वित्तीय सहयोग बढ़ाने और निवेश व विकास के मौकों का पता लगाने पर जोर दिया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने एथेंस चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसीसीआई) में इंडिया-ग्रीस बिजनेस काउंसिल की बैठक और बिजनेस फोरम में हिस्सा लिया। इसमें तीन सेक्टर केंद्रित राउंडटेबल आयोजित किए गए, जिनमें इंफ्रास्ट्रक्चर (ऊर्जा, बंदरगाह, लॉजिस्टिक्स, जहाज निर्माण, वेयरहाउसिंग, व्यापार, रत्न और आभूषण); डिजिटल नवाचार और रक्षा; और खाद्य प्रसंस्करण और कृषि शामिल थे।

इन राउंडटेबल बैठकों में भारत और ग्रीस के बिजनेस लीडर्स ने हिस्सा लिया, जिससे अलग-अलग सेक्टर में भागीदारी कायम करने में उनकी गहरी दिलचस्पी का पता चला। इन बैठकों ने भारतीय और ग्रीक बिजनेस लीडर्स को खास मुद्दों पर चर्चा करने, आपसी तालमेल की संभावनाओं को पहचानने और अलग-अलग सेक्टर में सहयोग के रास्ते तलाशने का मौका दिया। कार्यक्रम का समापन मंत्री गोयल के संबोधन के साथ हुआ, जिसमें व्यापार, निवेश और इनोवेशन-आधारित विकास को आगे बढ़ाने के साझा विजन पर ज़ोर दिया गया।

दिन के कार्यक्रमों का समापन ‘इंडिया-ग्रीस बिजनेस समिट’ के साथ हुआ, जिसमें भारत और ग्रीस दोनों देशों के मंत्रियों और प्रमुख बिजनेस लीडर्स ने हिस्सा लिया। इस समिट ने व्यापार, निवेश और इनोवेशन-आधारित विकास को आगे बढ़ाने के साझा विजन को फिर से दोहराया।

दिन का समापन एसीसीआई में एक नेटवर्किंग रिसेप्शन के साथ हुआ, जिससे दोनों देशों के बीच अनौपचारिक बातचीत और संस्थागत व व्यक्तिगत संबंधों को मजबूत करने का मौका मिला।

यात्रा के पहले दिन की गतिविधियां भारत-ग्रीस संबंधों में आई मजबूती को दर्शाती हैं और एक मजबूत व भविष्योन्मुखी आर्थिक साझेदारी बनाने के लिए दोनों पक्षों की प्रतिबद्धता को उजागर करती हैं।

Editor

Recent Posts

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

13 घंटे ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

13 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

13 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

15 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

15 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

15 घंटे ago