संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 16.03.2024 और 17.03.2024 को आयोजित केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (पुलिस उपाधीक्षक) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2023 के लिखित भाग के परिणाम के आधार पर निम्नलिखित अनुक्रमांक वाले उम्मीदवारों ने शारीरिक मानक परीक्षण के लिए अनंतिम रूप से अर्हता प्राप्त कर ली है।
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) अपने द्वारा आयोजित किए जाने वाले शारीरिक मानक परीक्षण की तारीख, समय तथा स्थल के बारे में उम्मीदवारों को सूचित करेगा। यदि कोई उम्मीदवार, जिसका अनुक्रमांक सूची में दर्शाया गया है लेकिन शारीरिक मानक परीक्षण के संबंध में उसे कोई सूचना प्राप्त नहीं होती है तो वह तत्काल केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के प्राधिकारियों से संपर्क कर सकता है।
अंक और परीक्षा से संबंधित अन्य विवरण अंतिम परिणाम के प्रकाशन अर्थात् साक्षात्कार आयोजित किए जाने के उपरांत, 30 दिनों के भीतर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा और यह संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर 30 दिनों की अवधि तक उपलब्ध रहेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्व-गणना पूरी कर ली, जो वर्ष 2027 की जनगणना के…
रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…
वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…
देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…
भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…