अंतर्राष्ट्रीय

अमरीकी प्रशासन, वाशिंगटन डीसी में गोलीबारी की घटना के मद्देनजर सभी ग्रीन कार्ड धारकों की फिर जांच करेगा

अमरीकी राष्‍ट्रपति भवन व्हाइट हाउस के पास अफ़ग़ानिस्‍तान के एक नागरिक द्वारा कथित तौर पर दो नेशनल गार्ड सदस्यों पर गोलीबारी करने के बाद अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने एक व्यापक आव्रजन निर्णय की घोषणा की है। इस बारे में उन्होंने कहा है कि उनका इरादा सभी विकासशील देशों से प्रवासन को स्थायी रूप से रोकने का है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि अमरीका तकनीकी रूप से उन्नत है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में आव्रजन नीतियों ने देश की प्रगति को कमजोर किया है। राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार, इस नीति का उद्देश्य उन अवैध और अस्थिर आबादी को कम करना है जिन्हें उन्होंने अवैध और अस्थिर करने वाली आबादी कहा है।

इससे पहले, सीमा शुल्क और आव्रजन सेवा निदेशक जोसेफ एडलॉ ने कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश के अंतर्गत इन देशों से आने वाले प्रत्येक नागरिकों के ग्रीन कार्ड की फिर जांच के निर्देश दिये गए हैं। उन्‍होंने कहा कि भारत का नाम इस सूची में नहीं है।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

7 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

7 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

7 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

7 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

8 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

21 घंटे ago