अमेरिका के जो बाइडन प्रशासन ने यूक्रेन को अमेरिका द्वारा दिये गये हथियार से रूस के अन्दर के क्षेत्रों में हमला करने की अनुमति दे दी है। मीडिया रिर्पोट के अनुसार अमेरिका ने यूक्रेन के पूर्वी खार्किव क्षेत्र से सटे रूस के इलाकों पर ही जवाबी कार्रवाई की अनुमति दी है।
यह फैसला खार्किव क्षेत्र में रूस की मजबूत स्थिति और युद्ध के मैदान में यूक्रेन के बिगडते हालातों को देखकर लिया गया है। हालांकि अमेरिका ने रूस के भीतर लम्बी दूरी तक हमलों के लिए अपनी नीति में बदलाव नहीं किया है। यूक्रेन अभी भी अमेरिकी हथियारों से रूस के भीतरी भागों में आक्रमण नहीं कर सकता है। बाइडेन का यह निर्णय उस युद्ध की तरफ ले जाता है जिसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बार-बार परमाणु हमले की संभावना व्यक्त करते रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 9/11 के दर्दनाक हमलों की 25वीं बरसी पर पीड़ितों को याद…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मौत…
भारत एशिया कप महिला क्रिकेट के फाइनल में पहुंच गया है। सेमीफाइनल में कल भारत…
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट जून 2026 की अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की…
ट्रम्प प्रशासन ने एच-1बी कर्मचारियों और कई अन्य रोजगार-आधारित वीजा धारकों को नौकरी जाने के…
नई दिल्ली में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन कल भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिन…