अमेरिका और चीन ने कई दौर की वार्ताओं के बाद एक-दूसरे के लिए लक्ष्मण-रेखाएं खींची हैं। दोनों देशों ने आपसी संबंधों में सुधार के लिए कुछ मुद्दों पर मिलकर काम करना जारी रखने पर भी सहमति व्यक्त की है। चीन की तीन दिन की यात्रा पर गये अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने चीन के राष्ट्रपति, विदेश मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।
एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिकी नागरिकों को गलत तरीके से हिरासत में रखकर उनके चीन छोडने पर पाबंदी लगाने के मामले के सुलझाना अमेरिका की प्राथमिकता है। उन्होंने दक्षिण चीन सागर में नियमों का पालन करने और आवाजाही की स्वतंत्रता का सम्मान करने का मुद्दा भी उठाया। एंटनी ब्लिंकन ने हांगकांग की स्वायत्तता, शिनचियांग तथा तिब्बत में मानवाधिकारों के उल्लंघन तथा रूस को रक्षा सहयोग दिये जाने पर भी गंभीर चिंता प्रकट की।
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका स्वयं के और अपने मित्र देशों के हितों और मूल्यों की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाता रहेगा। इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्री ने टेलिविजन पर एक साक्षात्कार में आरोप लगाया है कि चीन, अमेरिका में आगामी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। चीन इन आरोपों को बार-बार खारिज करता रहा है।
राष्ट्र आज वर्ष 1919 में पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा सम्पन्न हो…
हॉर्मुज जलमडरुमध्य को ब्लॉक करने की राष्ट्रपति ट्रम्प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…
भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…
प्रख्यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…