insamachar

आज की ताजा खबर

US and Iran reached an agreement to end the war and open the Strait of Hormuz
Current Affairs अंतर्राष्ट्रीय मुख्य समाचार

अमेरिका और ईरान ने युद्ध समाप्‍त करने, हॉर्मुज जलडमरूमध्‍य खोलने और ईरानी बंदरगाहों से अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी हटाने का समझौता किया

अमरीका और ईरान के बीच 107 दिन से जारी युद्ध समाप्‍त करने पर समझौता हो गया है। इसके साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्‍य खुल जाएगा और ईरानी बंदरगाहों से अमरीकी नाकेबंदी समाप्‍त हो जाएगी। अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनाल्‍ड ट्रंप ने कल रात टूथ्र सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर समझौता हो जाने की घोषणा की। शांति समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड में हस्‍ताक्षर होगें।

ट्रंप ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्‍य समझौते पर हस्‍ताक्षर के बाद शुक्रवार से खुल जाएगा। होर्मुज से विश्‍व की कुल तेल आपूर्ति के पांचवें हिस्‍से का परिवहन होता है। ट्रंप ने कहा इस महत्‍वपूर्ण समझौते से पूरे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बहाल होगी। समझौते के अनुसार अमरीका और ईरान को ईरान के परमाणु संवर्द्धन और संबंधित यूरेनियम के 60 दिन के अंदर निस्‍तारण पर बातचीत करनी है। ईरान की सर्वोच्‍च राष्‍ट्रीय सुरक्षा परिषद ने कहा युद्ध और लेबनान सहित सभी मोर्चों पर सैन्‍य कार्रवाई आज से स्‍थायी रूप से बंद हो जाएगी।

इस बड़ी खबर के बाद तेल के दाम नीचे गिर गए। ब्रेंट क्रूड ऑयल में आज शुरूआती कारोबार में 4% और अमरीकी वेस्‍ट टेक्‍सास इटरमीडिएट ऑयल में 4.6% से अधिक की गिरावट आई। एशिया के शेयर बाजारों में उछाल देखा गया।

अमरीका और इस्राएल ने इस वर्ष 28 फरवरी से ईरान पर हमले शुरू किए थे। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्‍च नेता अयातुल्‍ला अली खामेनेई, सर्वोच्‍च राष्‍ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी, इस्‍लामिक रेवोल्‍यूशनरी गार्ड कोर के कमांडर मोहम्‍मद पाकपोर और रक्षा मंत्री अजीज नसीरजादेह सहित कई लोग मारे गये थे।

अयातुल्‍ला अली खामेनेई के पुत्र मुजतबा अब ईरान के सर्वोच्‍च नेता हैं, लेकिन युद्ध शुरू होने के बाद से उन्‍हें सार्वजनिक रूप नहीं देखा गया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *