अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका और इटली ने भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे को इस सदी की सबसे बड़ी आर्थिक एकीकरण तथा संपर्क परियोजना बताया

अमेरिका और इटली ने भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे को इस सदी की सबसे बड़ी आर्थिक एकीकरण और संपर्क परियोजना बताया है। दोनों देशों ने एक संयुक्‍त बयान में कहा कि यह गलियारा भागीदारों को जोड़ेगा और इससे भारत से खाड़ी देशों, इस्राइल, इटली और अमेरिका तक आर्थिक विकास तथा एकीकरण को प्रोत्‍साहन मिलेगा।

वाशिंगटन में अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की पहली आधिकारिक बैठक के बाद यह संयुक्त बयान जारी किया गया।

इस बीच राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अगर रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत में मुश्‍किलें आती हैं तो वह शांतिवार्ता में मदद की कोशिश बंद कर सकता है। कल ओवल कार्यालय में राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वे दोनों देशों के बीच युद्ध शीघ्र समाप्‍त करना चाहते हैं। अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भी चेतावनी दी थी कि यदि जल्‍द ही कोई प्रगति नहीं होती है तो शांति वार्ता लंबे समय तक जारी नहीं रहेगी।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

26 मिनट ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

49 मिनट ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

51 मिनट ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

59 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

1 घंटा ago