बिज़नेस

अमरीका के केन्‍द्रीय बैंक-फेडरल रिज़र्व ने महंगाई बढ़ने के बावजूद प्रमुख ब्याज दर 3.9% पर बरकरार रखी

अमरीकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी निर्धारित ब्याज दर को 3.7-5 प्रतिशत से 4 प्रतिशत की लक्ष्य सीमा पर अपरिवर्तित रखा है। इससे उच्च मुद्रास्फीति के बावजूद औसत प्रभावी दर लगभग 3 दशमलव 0-9 प्रतिशत पर बनी हुई है।

केंद्रीय बैंक ने अपनी दो दिवसीय नीतिगत बैठक के बाद एक बयान जारी किया है। इसके अनुसार मुद्रास्फीति उच्च बनी हुई है और ब्याज दरों में वृद्धि न होने से अधिक जानकारी एकत्रित करने का अवसर मिलेगा। इससे यह निर्धारित करने में भी मदद मिलेगी कि मुद्रास्फीति को केंद्रीय बैंक के 2 प्रतिशत के लक्ष्य तक वापस लाने के लिए कौन सी नीति अपनानी चाहिए। यह निर्णय मध्यावधि चुनाव से ठीक छह दिन पहले आया है। इसमें जीवन यापन की लागत और वहनीयता से सम्बंधित चिंताओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। केंद्रीय बैंक के अधिकारियों ने कल के निर्णय से असहमति जताई है। इसके लिए फेड गवर्नर लिसा कुक और फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ क्लीवलैंड की अध्यक्ष बेथ हैमक ने ब्याज दरों में एक चौथाई अंक की वृद्धि के पक्ष में मतदान किया था।

पेट्रोल, किराने का सामान और कपड़े जैसी अन्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ने के कारण उपभोक्ताओं का आम तौर पर अर्थव्यवस्था से मोहभंग हो गया है। फिर भी, वॉर्श को मुद्रास्फीति को लक्ष्य स्तर पर लाने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

अर्थव्यवस्था के अन्य हिस्से पहले से ही उच्च ब्याज दरों से प्रभावित हो रहे हैं। उपभोक्ता मूल्य एक वर्ष पहले की तुलना में 3 दशमलव 0-7 प्रतिशत बढ़ने से सितंबर में मुद्रास्फीति में तेजी आई। यह वृद्धि फरवरी में ईरान युद्ध से ठीक पहले की 2 दशमलव 0-4 प्रतिशत की दर से कहीं अधिक थी।

चेयरमैन केविन वॉर्श के नेतृत्व में फेड ने पिछले महीने तीन साल में पहली बार अपनी बेंचमार्क दर बढ़ाई। इस फैसले में राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की ब्याज दरों में कटौती की मांगों को नजरअंदाज किया गया।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने भी पिछले महीने प्रमुख ब्याज दर बढ़ाने के लिए फेड की आलोचना की है। उन्होंने इसके लिए वॉर्श के बजाय केंद्रीय बैंक की दर-निर्धारण समिति को जिम्मेदार ठहराया।

कई अर्थशास्त्री तर्क देते हैं कि मजबूत विकास इस बात का प्रमाण है कि ब्याज दरें विशेष रूप से अधिक नहीं हैं और अर्थव्यवस्था मुद्रास्फीति से निपटने के लिए उच्च दरों का सामना कर सकती है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में प्रगति की 54वीं बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल नई दिल्ली के सेवा तीर्थ में सक्रिय शासन और योजनाओं…

51 मिनट ago

चक्रवाती तूफान अर्नब कमजोर होकर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदला, आज और कमजोर होने की संभावना

तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और उससे सटी पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर से गुजर…

53 मिनट ago

भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग जापान को पीछे छोड़कर विश्व का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल उद्योग बन गया

सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि 22 लाख करोड़ रुपये…

58 मिनट ago

एनपीपीए ने कैंसर रोधी 543 ब्रांड की दवाओं के संशोधित एमआरपी जारी किए; नई कीमतें 9 नवंबर से प्रभावी होंगी

रसायन और उर्वरक मंत्रालय और औषधि विभाग, के अधीन राष्ट्रीय औषधीय मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए)…

1 घंटा ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने यूरोपीय संसद की विदेश मामलों की समिति के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन…

1 घंटा ago