अमेरिकी सेना ने इस महीने की शुरुआत में सीरिया में इस्लामिक स्टेट के 30 से अधिक ठिकानों पर 10 हमले किए। पिछले वर्ष दिसंबर में घात लगाकर किए गए हमले में दो अमेरिकी सैनिकों और एक नागरिक दुभाषिए की मौत की घटना की प्रतिक्रिया में ये कार्रवाई की गई।
अमेरिकी केंद्रीय कमान ने कहा है कि 3 फरवरी से 12 फरवरी के बीच किए गए इन हमलों में आतंकवादी समूह से जुड़े हथियार भंडारण स्थलों, संचार केंद्रों और अन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया।
पिछले दो महीनों में 100 से अधिक ठिकानों पर किए हमलों में 50 से अधिक इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी मारे गए या पकड़े गए हैं।
यह घटनाक्रम अमेरिकी सेना द्वारा सीरिया से इराक में मुकदमे के लिए हजारों इस्लामिक स्टेट के कैदियों को स्थानांतरित करने की पुष्टि के एक दिन बाद सामने आया है।





