अमरीकी सरकार यूरोप और मध्य पूर्व देशों को दी जाने वाली करोड़ों डॉलर की सैन्य सहायता में कटौती कर मध्य और दक्षिण अमरीकी सरकारों को देगी
अमरीकी सरकार यूरोप और मध्य पूर्व देशों को दी जाने वाली करोड़ों डॉलर की सैन्य सहायता में कटौती कर मध्य और दक्षिण अमरीकी सरकारों को देगी।
अमरीकी विदेश मंत्रालय ने बताया कि स्लोवाकिया, उत्तरी मैसेडोनिया, ट्यूनीशिया और इराक के लिए स्वीकृत 5 करोड़ 20 लाख डॉलर की सैन्य सहायता पनामा, पेरू, इक्वाडोर और कोलंबिया को दी जाएगी। मंत्रालय के अनुसार, इस धनराशि का उपयोग अमरीका के आसपास मादक पदार्थों से जुड़े आतंकवाद से निपटने और पनामा नहर की सुरक्षा के लिए किया जाएगा।





