राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और हंगरी के प्रधानमंत्री के बीच हुई बैठक के बाद अमेरिका ने हंगरी को रूस से तेल और गैस खरीद पर अमेरिका के प्रतिबंधों से एक साल की छूट दे दी है। यह छूट यूरोप पर रूस के ऊर्जा का उपयोग बंद करने के लिए दबाव डालने के बावजूद दी गई है।
इसके अलावा हंगरी ने लगभग 60 करोड़ डॉलर मूल्य के अनुबंधों के साथ अमेरिका से प्राकृतिक गैस खरीदने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। बैठक में अमरीका और हंगरी के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। डोनाल्ड ट्रम्प ने ओर्बन के आगामी चुनाव के लिए समर्थन भी व्यक्त किया और आव्रजन नीतियों पर दोनों देशों के साझा रुख को उजागर किया।
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…