अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका ने सभी तरह की विदेशी सहायता पर रोक लगाते हुए अन्य देशों को दी जाने वाली अमरीकी वित्तीय सहायता की समीक्षा का आदेश दिया

अमरीका ने सभी तरह की विदेशी सहायता पर रोक लगाते हुए अन्य देशों को दी जाने वाली अमरीकी वित्तीय सहायता की समीक्षा का आदेश दिया है। राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के अमेरिका फर्स्ट एजेंडे के तहत यह कदम उठाया गया है।

राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने इस बारे में एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि “राष्ट्रपति ट्रम्प ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अमरीका अब अन्‍य देशों को ऐसी कोई वित्‍तीय मदद नही देगा जिससे अमरीकी लोगों को लाभ न पहुंचता हो। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने विदेश विभाग और यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट- यूएसएआईडी द्वारा या उसके माध्यम से वित्त पोषित सभी अमेरिकी विदेशी सहायता को रोक दिया है। यूएसएआईडी ने वर्ष 2023 में 58 देशों को लगभग 45 अरब डॉलर की विदेशी सहायता दी थी।

अमरीका ने कोलंबिया पर लगाये गए सीमा शुल्‍क और प्रतिबंधों पर रोक लगा दी है। कोलम्बिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने तनाव के बाद अमरीका से कोलम्बिया के अवैध नागरिकों को वापस लाने पर सहमति व्यक्त की है।

राष्ट्रपति पेट्रो ने कल निर्वासित प्रवासियों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था, जिसके जवाब में अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोलंबिया के आयात पर 25 प्रतिशत सीमा शुल्‍क लगा दिया था जिसे 50 प्रतिशत तक करने को कहा था।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

9 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

9 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

9 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

9 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

9 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

9 घंटे ago