अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स ने यूक्रेन, इस्राइल और ताइवान को सुरक्षा सहायता प्रदान करने के लिए 95 अरब डॉलर के पैकेज को मंजूरी दे दी है। इसमें गजा के लिए 9 अरब डॉलर से अधिक की मानवीय सहायता और ताइवान सहित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए 8 अरब बारह करोड डॉलर की सहायता शामिल है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलदोमिर जेलेंस्की ने निचले सदन में प्रस्ताव पास होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जब तक अमरीका लोकतंत्र और स्वतंत्रता को संरक्षण देगा, तब तक ये मूल्य वैश्विक स्तर पर सदैव बने रहेंगे। उधर, रूस में राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस पैकेज से अमरीका तो धन जुटाएगा, लेकिन यूक्रेन को इसका खामियाजा भुगतना होगा और वहां और अधिक लोग मारे जाएंगे। अमरीकी संसद के ऊपरी सदन सीनेट में इस विधेयक पर अगले सप्ताह चर्चा होने की सम्भावना है।
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…