अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और फिलीपींस के साथ व्‍यापार समझौते की घोषणा की

अमरीकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने जापान के साथ व्‍यापार समझौते की घोषणा कर दी है। इसके अंतर्गत अमरीकी आयातकों को जापान से निर्यात की गई सामग्रियों पर 15 प्रतिशत शुल्‍क देना होगा। राष्‍ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रूथ सोशल पर कहा कि अमरीका और जापान के बीच व्‍यापक समझौता हुआ है। उन्‍होंने कहा कि जापान, अमरीका में पांच सौ 50 अरब डॉलर का निवेश करेगा। उन्‍होंने यह भी कहा कि समझौते से अमरीका को लाभ का 90 प्रतिशत हासिल होगा। व्‍यापार समझौता कई महीनों तक चली बातचीत के बाद संपन्‍न हुआ है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के बीच व्हाइट हाउस में कल रात हुई मुलाकात के बाद अमरीका और फिलीपींस के बीच एक व्यापार समझौता हो गया है। राष्‍ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में अमरीका और फिलीपींस के बीच व्यापार समझौते की पुष्टि की। इस समझौते के तहत फिलीपींस अमरीका के साथ खुले बाजार में प्रवेश कर रहा है। इस व्यापार समझौते के तहत, फिलीपींस 19 प्रतिशत टैरिफ का भुगतान करेगा। राष्ट्रपति मार्कोस ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सम्बंध एक महत्वपूर्ण रिश्ते के रूप में विकसित हुए हैं।

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…

6 घंटे ago

सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइनों को मजबूत करने के लिए नया आदेश जारी किया

सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…

6 घंटे ago

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

18 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…

18 घंटे ago