अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय-आईसीसी पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिये हैं। आदेश में अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय पर अमरीका और उसके निकट सहयोगी देश इस्राइल को निशाना बनाकर अवैध और निराधार कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।
आदेश में कहा गया है कि उन लोगों और उनके परिवारों पर वित्तीय और वीजा प्रतिबंध लगाया जायेगा जो अमरीका और उसके सहयोगी देशों के नागरिकों की आईसीसी जांच में मदद करते हैं। ट्रम्प के आदेश में कहा गया है कि अमरीका या इस्राइल आईसीसी के अधिकार क्षेत्र में नहीं आते हैं।
आदेश में यह भी कहा गया है कि आईसीसी ने दोनों देशों के खिलाफ अपनी कार्रवाई से बडी मिसाल कायम की है। अमरीका और इस्राइल न तो आईसीसी के सदस्य हैं और न ही दोनों देश आईसीसी को मान्यता देते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने पिछले साल नवंबर में गजा में कथित युद्ध अपराधों को लेकर नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। न्यायालय ने हमास कमांडर के खिलाफ भी वारंट जारी किया था। अक्टूबर 2023 में हमास के हमले के बाद इस्राइली सेना की कार्रवाई में हजारों फलीस्तीनी मारे गए थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम…
केन्द्र सरकार ने पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बिगड़ने के मद्देनज़र रेजिलिएंस एंड लॉजिस्टिक्सि…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने 26 अक्टूबर, 2026…
भारतीय नौसेना का जहाज त्रिशूल भूमध्य सागर में अपनी चल रही परिचालन कार्यक्रम के दौरान…
जयपुर (खातीपुरा) - टाटानगर - सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का आज शुभारंभ किया गया। इस अवसर…
सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने अनुसंधान विकास…