insamachar

आज की ताजा खबर

US President Donald Trump said that he had launched his first ground attack in Venezuela.
अंतर्राष्ट्रीय

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने कहा, ईरान के विरूद्ध युद्ध की अवधि कम हो सकती है

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने कहा है कि ईरान के विरूद्ध युद्ध की अवधि कम हो सकती है। वहीं उन्‍होंने इस्‍लामिक रिपब्लिक द्वारा वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में युद्ध तेज होने की संभावना का विकल्‍प खुला रखा। उन्‍होंने कहा कि ईरान युद्ध बहुत जल्‍द समाप्‍त होगा, लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि अमरीका ने पर्याप्त जीत हासिल नहीं की है और वह निर्णायक विजय का लक्ष्य बना रहा है।

हमनें कई तरीकों से जीत हासिल कर ली है, लेकिन अभी वह काफी नहीं है। हम इस पुराने खतरे को हमेशा के लिए खत्म करने और आखिरी जीत पाने के लिए पहले से भी ज्यादा संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। 47 साल हो गए, यह बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था। अगर किसी राष्ट्रपति ने साहस दिखाया होता और उन्होंने यह काम किया होता, तो दुनिया आज कुछ और ही होगी। उन्हें यह कई-कई बार करना चाहिए था। अब हम इन दुष्ट आतंकवादियों और सिरफिरे लोगों से और ज्यादा नहीं डरेंगे। हम ऐसा होने नहीं दे सकते।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *