अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा वर्सेल्स में होस्ट किए गए डिनर के दौरान ईरान मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किए।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन और उनके अमेरिकी समकक्ष ट्रंप ने तेहरान और वाशिंगटन के बीच MoU पर डिजिटल और रिमोटली हस्ताक्षर किए।
चौदह सूत्रीय समझौते में लेबनान सहित सभी क्षेत्रों में सैन्य कार्रवाई को तत्काल और स्थायी रूप से रोकने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही, दोनों देशों ने साठ दिनों के भीतर अंतिम समझौते पर बातचीत पूरी करने का लक्ष्य तय किया है। समझौते के अंतर्गत अमरीका अपनी नौसैनिक नाकेबंदी और उससे जुड़े प्रतिबंधों को हटाने की प्रक्रिया शुरू करेगा। वहीं, ईरान शुरुआती साठ दिनों तक होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षित और नि:शुल्क आवाजाही सुनिश्चित करेगा। दस्तावेज में ईरान पर लगे प्रतिबंधों में चरणबद्ध ढंग से ढील देने और ईरानी तेल निर्यात के लिए विशेष अमरीकी छूट का भी प्रावधान किया गया है। अमरीका के समर्थन से ईरान में कम से कम तीन सौ अरब डॉलर के पुनर्निर्माण और आर्थिक विकास कार्यक्रम की योजना भी शामिल है। समझौते में ईरान ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि वह परमाणु हथियार न तो विकसित करेगा और न ही उन्हें हासिल करने का प्रयास करेगा।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…
भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…
एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…
वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…