भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए 15 जुलाई से लागू होगा। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा डबल कंट्रीब्यूशन कन्वेंशन भी प्रभावी हो जाएगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस समझौते से भारतीय निर्यात को बड़ा लाभ मिलेगा। भारत को ब्रिटेन के बाजार में 99 प्रतिशत वस्तुओं पर तत्काल शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी। इससे वस्त्र, चमड़ा, समुद्री उत्पाद, इंजीनियरिंग और प्रसंस्कृत खाद्य क्षेत्र को विशेष फायदा होगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए 15 जुलाई से लागू होने के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को नई गति मिलेगी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि इस समझौते से भारतीय किसानों, श्रमिकों, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों, स्टार्टअप्स और नवाचार क्षेत्र को कई नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यह समझौता विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।
देश में इस वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…
आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे…
भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…
स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…