अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तेज करने की चेतावनी दी
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तेज करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि जब तक ईरान समुद्री जहाजों पर हमले बंद नहीं करता और बातचीत के लिए तैयार नहीं होता, तब तक अमरीकी हमले जारी रहेंगे। इस बीच, अमरीकी विदेश विभाग ने पश्चिम एशिया में रह रहे अपने नागरिकों को क्षेत्र छोड़ने या स्थिति बिगड़ने पर वहां से निकलने के लिए तैयार रहने की सलाह दी है। ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा है कि ईरान ने संभावित सैन्य कार्रवाई की स्थिति में इस्राएल के अहम ठिकानों और क्षेत्र में मौजूद अमरीकी ऊर्जा परिसंपत्तियों पर हमला करने की योजना तैयार कर ली है।





