अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अगर ईरान के अधिकारी देश में जारी अशांति के बीच प्रदर्शनकारियों को फांसी देंगे, तो अमरीका कड़ी कार्रवाई करेगा। यह बात उन्होंने एक टीवी चैनल को दिए एक साक्षात्कार में कही। इससे पहले सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रम्प ने ईरान के प्रदर्शकारियों का समर्थन करते हुए कहा था कि ‘मदद रास्ते में है‘। उन्होंने कहा कि ईरान में रक्तपात का स्तर अभी तक अस्पष्ट है। वे इस स्थिति पर जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ट्रम्प ने इससे पहले भी चेतावनी दी थी कि अगर प्रदर्शनकारी मारे जाते हैं तो अमरीका हस्तक्षेप करेगा।
ईरान में प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हजार पांच सौ 71 हो गई है। यह आंकड़ा अमेरिका स्थित मानवाधिकार समूह समाचार एजेंसी ने जारी किया है। जिसने हाल के वर्षों में ईरान में हुए कई अशांतियों के दौरान सटीक आंकड़े दिए हैं। समूह ने बताया कि 18 हजार से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।
संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…
अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…
जी-7 देशों ने बढ़ती तेल और डीजल की कीमतों को कम करने के लिए बड़ा…
भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…
भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…
मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…