भारत

उत्तरायण उत्सव आज गुजरात में पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है

उत्तरायन उत्सव आज गुजरात में पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गुजरात में यह उत्सव रंग-बिरंगी पतंगें उड़ाकर मनाया जाता है।

अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव की भव्य शुरुआत के साथ साबरमती रिवरफ्रंट के ऊपर आसमान विभिन्न रंगों और आकृतियों से सराबोर हो गया है । इस उत्सव में भाग लेने के लिए दुनिया भर से पतंगबाज गुजरात पहुँच रहे हैं। इस वर्ष, अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में एक हजार से अधिक पतंग प्रेमी हिस्‍सा ले रहे हैं जिनमें पचास देशों के एक सौ पैंतीस अंतरराष्ट्रीय पतंगबाज शामिल हैं। विशेष बात यह है कि इस वर्ष का महोत्सव भारत–जर्मनी मित्रता के प्रतीक के रूप में भी मनाया जा रहा है। उदयपुर, राजस्थान से आए पतंगबाज प्रवीण कुमार ने इस अवसर पर खुशी व्यक्त की।

अहमदाबाद इस पूरे उत्सव का केंद्र बना हुआ है और आज शाम को यहाँ का प्रतिष्ठित ‘नाइट काइट फ्लाइंग‘ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। अहमदाबाद के साथ–साथ यह महोत्सव राजकोट, सूरत और कच्छ के ऐतिहासिक स्थल धोलावीरा, वडनगर, शिवराजपुर और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है। आसमान में पतंगों के प्रदर्शन के साथ–साथ, यह महोत्सव गुजरात की समृद्ध स्थापत्य और कलात्मक विरासत एक भव्य प्रदर्शन भी कर रहा है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर संयोजन और जांच केंद्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन को प्रोत्‍साहन देते…

20 घंटे ago

DRC में संयुक्त राष्ट्र के अधीन सेवारत 651 भारतीय सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया

वैश्विक शांति अभियानों में भारत के दीर्घकालिक योगदान को एक महत्वपूर्ण मान्यता मिली है। डेमोक्रेटिक…

20 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने उड़ान योजना के अगले चरण ‘विकसित उड़ान’ का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के अगले चरण…

20 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने देशभर के खिलौना विनिर्माण क्लस्टरों के लिए आधुनिक परीक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया

नई दिल्ली में टॉय एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टीएआई) द्वारा आयोजित 17वीं टॉय बिज इंटरनेशनल बी2बी…

20 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के बालोतरा में लगभग ₹1.06 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राजस्थान के बालोतरा में लगभग ₹1.06 लाख करोड़ की विकास…

23 घंटे ago