अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की को चेतावनी दी है कि रूस के साथ शांति समझौता हो सकता है जिससे तीन साल से चल रहे यूक्रेन युद्ध को उनके बिना ही खत्म किया जा सके। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह बात कही।
अमेरिका की यह चेतावनी यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की की उस शिकायत के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यूक्रेन रियाद में अमेरिका और रूस के राजनयिकों के बीच हुई वार्ता का हिस्सा नहीं था और यूक्रेन, बिना उसकी भागीदारी के किए गए शांति समझौते को स्वीकार नहीं करेगा। दोनों शीर्ष नेताओं के बीच तनाव तब और बढ़ गया, जब जेलेंस्की ने कीव में पत्रकारों से बातचीत में कहा की डोनाल्ड ट्रंप सही सूचनाओं से अवगत नही हैं। अमरीकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के राष्ट्रपति पर पलटवार करते हुए कहा कि वे बिना चुनाव के तानाशाह हैं। इससे पहले, डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन पर युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया था।
मंगलवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने युद्ध को समाप्त करने पर लंबी चर्चा की। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि रूस युद्ध को जल्दी समाप्त करने के लिए के लिए तैयार है। सर्गेई लावरोव ने वार्ता को उपयोगी बताया।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…