अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट रात्रिभोज में गोली चलने के बाद सुरक्षित निकाला गया

अमेरिका के वॉशिंगटन में होटल हिल्टन में आज सुबह व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन रात्रि भोज में एक अज्ञात व्‍यक्ति ने गोलीबारी की है। इस आयोजन में अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और उनकी पत्‍नी मेलानिया ट्रंप तथा उपराष्ट्रपति जेडी वैंस मौजूद थे। तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि संदिग्ध को पकड़ लिया गया है। उन्होंने त्वरित और साहसी कार्रवाई के लिए सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की प्रशंसा की। राष्‍ट्रपति ने कहा कि प्रथम महिला, उपराष्ट्रपति और कैबिनेट के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। उन्‍होंने कहा कि कार्यक्रम को 30 दिनों के भीतर फिर आयोजित किया जाएगा।

खबरों के अनुसार, एक हमलावर ने उस कमरे के बाहर गोलीबारी की जहां राष्ट्रपति और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। अधिकारियों ने आसपास की सड़कों को सील कर दिया और पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

Editor

Recent Posts

जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से 15 बच्चों सहित एक सौ 39 लोगों की मौत

पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से…

3 घंटे ago

सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले में घायल एक भारतीय नागरिक की मौत

सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले…

3 घंटे ago

सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर दो दिन में दूसरे हूती हमले में एक व्यक्ति की मौत और 11 लोग घायल

सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरे हमले में…

3 घंटे ago

रूस और यूक्रेन युद्ध में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए सहमत: डोनाल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच करीब…

3 घंटे ago

वेस्टइंडीज़ को तीसरे टी-20 मुकाबले में 14 रन से हराकर भारत श्रृंखला में 2-1 से आगे

क्रिकेट में, भारत ने कल रात इंदौर के होलकर स्टेडियम में तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच…

3 घंटे ago

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

18 घंटे ago