अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अवकाश-प्राप्त जनरल कीथ केलॉग को रूस और यूक्रेन का विशेष दूत नामित किया है। डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बयान में कहा कि जनरल कीथ यूक्रेन और रूस के लिए राष्ट्रपति के विशेष दूत होंगे। जनरल कीथ डोनाल्ड ट्रम्प के पहले कार्यकाल में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील पदों पर रहे थे।
एक अन्य फैसले में, डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय मूल के डॉक्टर जय भट्टाचार्य को राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान यानी नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ हेल्थ का प्रमुख नियुक्त किया है। डॉक्टर भट्टाचार्य का जन्म कोलकाता में हुआ था। वे भौतिक विज्ञानी और अर्थशास्त्री हैं तथा कोविड लॉकडाउन के विरोधी रहे हैं।
इस बीच, डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा नामित कुछ अधिकारियों ने कहा है कि उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। इनमें संयुक्त राष्ट्र के दूत और पर्यावरण संरक्षण एजेंसी के प्रमुख शामिल हैं। मामले की जांच की जा रही है।
अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान का समर्थन किया…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने जनरल अटलांटिक सिंगापुर बीडब्ल्यूपी पीटीई लिमिटेड द्वारा बालाजी वेफर्स प्राइवेट…
एयर इंडिया ने घोषणा की है कि पश्चिम एशिया में मौजूदा हालात के बीच अधिक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का स्वागत किया, जो भारत…
पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के कारण फंसे यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए…
आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप का पहला सेमीफाइनल आज शाम दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के…