अमेरिका में सबसे लंबा सरकारी शटडाउन समाप्त हो गया है। संघीय कार्यों के लिए अस्थायी धन मुहैया कराने से संबंधित विधेयक पर राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के हस्ताक्षर करने के बाद यह शटडाउन समाप्त हुआ। रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स के बीच 43 दिनों से चल रहे गतिरोध को समाप्त करने के लिए सीनेट ने इससे संबंधित विधेयक को मंजूरी दी। यह डेमोक्रेट्स के लिए एक झटका है, क्योंकि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम- ओबामाकेयर के लिए सब्सिडी बढ़ाने की मांग को स्वीकार नहीं किया गया। बजट पारित होने तक अस्थायी वित्त-पोषण का विधेयक सीनेट में अटका हुआ था, क्योंकि बहुमत वाली रिपब्लिकन पार्टी के पास मतदान के लिए आवश्यक 60 वोट नहीं थे।
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…