insamachar

आज की ताजा खबर

Marco Rubio
भारत

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा – अमेरिका भारत की आवश्यकता के अनुसार ऊर्जा की आपूर्ति करने को तैयार

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि अमरीका भारत की आवश्यकता के अनुसार ऊर्जा बेचने को तैयार है। उन्होंने यह बात होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के कारण भारत में ऊर्जा की बढ़ती कीमतों से संबंधित एक प्रश्न के उत्तर में कही।

भारत के साथ बहुत कुछ करने को है, वे एक महान सहयोगी और साझेदार हैं, यह एक महत्वपूर्ण यात्रा है। मुझे लगता है कि हमारे पास बात करने के लिए बहुत कुछ होगा और हम वहां क्वाड के साथ भी बैठक करेंगे। विदेश मंत्री के रूप में मेरी पहली बैठक क्वाड के साथ ही हुई थी। मुझे खुशी है कि हम अब भारत में यह बैठक कर पा रहे हैं और हम इस साल के अंत में भी एक और बैठक करेंगे।

मार्को रुबियो 23 से 26 मई तक भारत में रहेंगे। इस दौरान वे कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली का दौरा करेंगे। 26 मई को क्वाड की बैठक में मार्को रुबियो, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री मोतेगी तोशिमित्सु के भाग लेने की संभावना है। बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर करेंगे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *