अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी सुप्रीम-कोर्ट ने मुंबई आतंकी-हमले के दोषी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दी

अमरीका की सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई आतंकी हमले के दोषी तहव्वुर राणा की समीक्षा याचिका को खारिज करते हुए उसके भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। भारत, पाकिस्तानी मूल के कनाडाई व्यवसायी राणा के प्रत्यर्पण की मांग कर रहा था। उस पर 2008 के मुंबई आतंकी हमलों में मुख्‍य भूमिका निभाने का आरोप है। हमले में 160 लोगों की मृत्‍यु हुई थी।

राणा का कथित तौर पर संबंध हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक पाकिस्तानी-अमरीकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से है।

निचली अदालतों में कानूनी लड़ाई हारने के बाद राणा ने कुछ सप्‍ताह पहले भारत को अपने प्रत्‍यर्पण के विरूद्ध अमरीका की सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। प्रत्‍यर्पण से बचने का यह उसका अंतिम अवसर था। इससे पहले तहव्‍वुर राणा सैन फ्रांसिस्‍को में नॉर्थ सर्किट की अमरीका की अपीलीय अदालत सहित कई फेडरल अदालतों में कानूनी लड़ाई हार चुका था।

64 वर्षीय राणा इस समय लॉस एंजेलिस के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में कैद है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

6 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

6 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

7 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

7 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

7 घंटे ago