अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर कल से राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव से संबंधित संघीय कानून को सही ठहराया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि चीन के स्वामित्व वाले इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अमेरिका स्थित किसी मालिक को बेचे जाने तक यह प्रतिबंध जारी रहेगा।
अदालत का कल का यह सर्वसम्मत फैसला, कांग्रेस और न्याय विभाग के इस रुख के अनुरूप है कि चीनी कंपनी बाइटडांस के स्वामित्व वाला टिकटॉक राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। अमरीकी सांसदों ने अदालत में दलील दी कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी इस ऐप का इस्तेमाल दुष्प्रचार करने और उपयोगकर्ताओं के साथ हेर-फेर करने के लिए कर सकती है। कल से 17 करोड अमरीकियों द्वारा उपयोग किये जाने वाला टिकटॉक अब अमेरिका में ऐप स्टोर में डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं होगा। भारत, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, कनाडा, फ्रांस और नीदरलैंड सहित कई अन्य देशों ने इस ऐप पर यह कहते हुए प्रतिबंध लगाया है कि चीन जासूसी के लिए टिकटॉक का इस्तेमाल कर सकता है।
केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में एक प्रेस…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (आईजीएनओयू -…
वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग सचिव एम. नागराजू ने 28 मार्च, 2026 को मुंबई…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने नई दिल्ली स्थित अपने परिसर में खाद्य एवं पोषण अधिकार…
सरकार ने राज्यों में प्रवासी मजदूरों को वितरित किए जाने वाले पांच किलोग्राम के मुक्त…
ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर कल हुए इस्राएल के हमलों के बाद पश्चिम एशिया…