अमेरिकी ट्रंप प्रशासन ने आव्रजन छापों को लेकर चल रही अशांति के बीच लॉस एंजिल्स में कर्फ्यू लगाया
अमरीकी ट्रंप प्रशासन ने आव्रजन छापों को लेकर चल रही अशांति के बीच लॉस एंजिल्स में कर्फ्यू लगाया है। अमरीका में ट्रम्प प्रशासन के आव्रजन छापों के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गए हैं। ये प्रदर्शन लॉस एंजिल्स से बाहर तक हो रहे हैं। हजारों लोग कम से कम दो दर्जन शहरों में जमा हैं। लॉस एंजिल्स और शिकागो में प्रदर्शनकारियों ने कुछ समय के लिए यातायात को अवरुद्ध कर दिया। न्यूयॉर्क में प्रदर्शनकारियों ने लोअर मैनहट्टन से मार्च किया, जबकि अटलांटा में प्रदर्शनकारियों का स्थानीय पुलिस के साथ गतिरोध हुआ।