अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका-ब्रिटेन गठबंधन ने कल यमन के होदेइदाह इलाके में चार हवाई हमले किए

यमन में, अमेरिका ब्रिटेन गठबंधन ने कल होदेइदाह प्रांत पर चार हवाई हमले किए। हौथी संचालित अल-मसीरा टीवी ने बताया कि यह हमले प्रांत के उत्तर-पश्चिम में लाल सागर के तटीय जिले अल्लुहया में हुए। अमेरिका ब्रिटेन गठबंधन ने अभी तक हवाई हमलों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हौथी टेलीविजन के हवाले से शि‍न्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि ये हमले गठबंधन द्वारा लाल सागर में यमन के द्वीप कामरान को निशाना बनाकर किए गए चार अन्य हमलों के तुरंत बाद हुए।

सशस्त्र हौथी समुदाय ने उत्तरी यमन के अधिकांश हिस्से पर कब्ज़ा कर लिया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यमनी सरकार को राजधानी सना से बाहर कर दिया। पिछले साल नवंबर से हौथी गजा पट्टी में फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए इजरायल से जुड़े जहाजों को बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बना रहा है।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

2 घंटे ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

4 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

4 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

4 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

4 घंटे ago