भारत

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी ने आज लखनऊ में काकोरी ट्रेन एक्‍शन शताब्दी उत्‍सव का उद्घाटन किया

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आज लखनऊ में काकोरी ट्रेन एक्‍शन शताब्दी उत्‍सव का उद्घाटन किया। यह उत्‍सव पूरे वर्ष मनाया जाएगा। हमारे संवाददाता ने बताया कि इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि इस उत्सव का उद्देश्य स्‍वतंत्रता सेनानियों के शौर्य और काकोरी की वीर गाथा के माध्यम से वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा।

काकोरी ट्रेन एक्‍शन शताब्दी महोत्सव के हिस्से के रूप में योगी सरकार भारतीय रेल के सहयोग से काकोरी शौर्य गाथा एक्सप्रेस का परिचालन करेगी। यह विशेष ट्रेन इस घटना को लेकर लोगों को जानकारी देने के लिए राज्‍य में दो महीनों के लिए चलेगी। इस शताब्‍दी वर्ष में एक विशेष डाक के साथ मोटर साइकिल रैली, शहीदों के परिजनों के सम्मान में छह दिवसीय स्‍मारक मेला, राष्‍ट्रीय स्वाधीनता संग्राम के रिकॉर्ड की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, खराब मौसम के बीच चार धाम यात्रा स्थगित

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण आज चार धाम यात्रा स्थगित रहेगी। मौसम…

11 मिनट ago

भारत वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला का पहला मुकाबला आज दोपहर तिरुवनंतपुरम में

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला का पहला मैच आज…

15 मिनट ago

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार वर्षा से कई जिलों में सामान्‍य जन-जीवन अस्त-व्यस्त

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार वर्षा से कई जिलों में सामान्‍य…

17 मिनट ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यूएन महासभा को किया संबोधित, मौजूदा वैश्विक संघर्ष और सीमा-पार आतंकवाद पर रहा फोकस

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि मौजूदा संघर्षों के बीच सभी पक्ष…

35 मिनट ago

रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्‍यता के दावे का पुरजोर समर्थन किया

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी…

37 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाई खेल में महिला कबड्डी टीम और पुरुष कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेल में में महिला कबड्डी टीम और पुरुष कबड्डी टीम…

41 मिनट ago